समस्तीपुर :- नगर थाना की पुलिस ने शहर के मगरदही घाट पर वाहन चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश मो. दुलारे समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पेठिया गाछी मोहल्ला के मो. दुलारे के अलावा जितवारपुर निजामत के हरि पासवान के पुत्र दीपक कुमार और लालबाबू राय के पुत्र दिनकर कुमार के रूप में की गई है।
बदमाशों के पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मगरदही घाट के पास अपराधी आने वाले हैं।
सूचना के आधार पर प्रशिक्षु दरोगा दीपशिखा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मगरदही घाट पर वाहन चेकिंग शुरू किया। इसी दौरान जितवारपुर की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान तीनों के पास से हथियार बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर पूर्व से भी कई मामला दर्ज है। मो. दुलारे पर पूर्व से आर्म्स एक्ट के अलावा लूट और शराब तथा रंगदारी का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष के अनुसार छापेमारी टीम में नगर व मुफस्सिल थाने के पुलिसकर्मी शामिल थे। बताया गया है कि मोहम्मद दुलारे पूर्व में एनडीपीसी एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…