Bihar

चिराग पासवान से पूछे बिना ही बीजेपी ने चुनाव प्रचार का प्रोग्राम फिक्स किया? जानें लोजपा रामविलास क्या बोली

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कहा है कि चिराग पासवान का मोकामा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। वे शनिवार को इसपर फैसला करेंगे। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने साफ किया कि उनकी पार्टी न तो एनडीए में है और नही महागठबंधन में शामिल है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बीजेपी ने चिराग पासवान से पूछे बिना ही उनका चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय कर दिया?

बता दें कि बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि चिराग पासवान मोकामा और गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले हैं। जायसवाल ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए के सभी नेता मोकामा और गोपालगंज में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। चिराग पासवान भी इसमें शामिल हैं। चिराग का मोकामा में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को गोपालगंज में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का कार्यक्रम है।

जायसवाल के बयान के तुरंत बाद लोजपा (रामविलास) के नेता राजू तिवारी की टिप्पणी सामने आई। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का मोकामा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार का अबतक कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। वे कल पटना आने वाले हैं उसके बाद ही वे निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) अभी एनडीए या महागठबंधन, किसी के साथ नहीं है।

चिराग से बिना पूछे ही बीजेपी ने तय किया कार्यक्रम?

एक तरफ बीजेपी ने चिराग पासवान के मोकामा और गोपालगंज में चुनाव प्रचार के लिए जाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि चिराग पासवान ने अभी बीजेपी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार पर जाने का फैसला नहीं लिया है। ऐसे में सवाल है कि क्या बीजेपी ने चिराग से बिना पूछे ही उनका प्रचार का प्रोग्राम फिक्स कर दिया?

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago