समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें किन्हें मिली नई जिम्मेदारी…

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे राजीव रंजन प्रभाकर को अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, नालंदा, कमलेश सिंह को अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, औरंगाबाद, राखी कुमारी केसरी को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भोजपुर, अनिल कुमार को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समस्तीपुर बनाया गया है।

वहीं सुनील कुमार को अपर जिला दंडाधिकारी, गोपालगंज, बांका डीआरडीए में निदेशक लेखा के रूप में पदस्थापित अपर समाहर्ता, भागलपुर, प्रदीप कुमार गुप्ता को उप निदेशक पर्यटन, राजेश कुमार को उप सचिव स्वास्थ्य, कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह को संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन, आलोक कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी पंचायती राज विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

IMG 20220728 WA0089

इसी तरह शैलेश कुमार को उप सचिव बिहार तकनीकी सेवा आयोग, रवीश किशोर को उप सचिव, योजना एवं विकास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्त, मणिभूषण किशोर को ओएसडी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे संदीप शेखर प्रियदर्शी को उप सचिव स्वास्थ्य विभाग, अभिजीत कुमार को महाप्रबंधक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पिंकी कुमारी को ओएसडी समाज कल्याण विभाग,

Banner 03 01

प्रियरंजन राजू को ओएसडी मंत्रिमंडल सचिवालय, गोपाल शरण को ओएसडी पंचायती राज विभाग, कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह को वरीय उप समाहर्ता भागलपुर, विनोद कुमार पंकज को सहायक निदेशक, भू अभिलेख, राधाकांत को वरीय उप समाहर्ता गोपालगंज, प्रभात कुमार को सहायक निदेशक बिपार्ड तथा राजीव कुमार को वरीय उप समाहर्ता गोपालगंज बनाया गया है।

IMG 20220928 WA0044

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150