समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लड़की की हत्या गला रेतकर की गई है। मृतका की पहचान दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक लड़की दाई का काम करती थी। देर शाम लड़की के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
अहले सुबह शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता का बताना है कि विकास नाम के किसी लड़के के साथ उसका पूर्व से विवाद चल रहा था। घटना को लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई थी और आज लड़की का शव बरामद किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…