समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर खेड़ी गांव में मंगलवार को बूढ़ी गंडक नदी में डूब कर एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान गांव के बैजनाथ साहनी की पत्नी सुनैना देवी (48 वर्ष) के रूप में की गई है। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बरामद कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस लाश जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि दीपावली की साफ सफाई के बाद सुनैना देवी स्नान करने के लिए बूढी गंडक नदी किनारे गई थी। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई। जिस कारण वह डूबने लगी। हल्ला होने पर जब तक लोग जुटते वह नदी में डूब गई।
बाद में स्थानीय गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद किया गया। उधर खानपुर पुलिस ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप भी दिया गया है। वहीं घटना के कारण परिवार के लोगों के बीच मातम का माहौल है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…