बिहार में इस बार फिर एक घूसखोर एसवीयू के हत्थे चढ़ गया है। एसवीयू ने सहायक अभियंता मो. अब्दुल राकीब को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घूसखोरों पर आए दिन कार्रवाई की जाती है लेकिन इससे भी ये लोग सबक नहीं लेते। घूस लेने की आदत ऐसी हो गयी है कि ऐसे लोग स्पेशल विजिलेंस यूनिट के हत्थे चढ़ रहे हैं।
सहायक अभियंता मो. अब्दुल राकीब बिहार पुलिस बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के ठेकेदार सुनील कुमार से लंबित 24 लाख 15 हजार रूपये के बिल को पास कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। 50 हजार रूपये रिश्वत लेते एसवीयू की टीम ने इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
घूसखोर इंजीनियर के बारे में मिल रही शिकायत के बाद एसवीयू के ADG नैय्यर हसनैन खां ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच टीम का गठन किया गया। एसवीयू की टीम डीएसपी के नेतृत्व में जहानाबाद पहुंची जहां 50 हजार रूपये घूस लेते सहायक अभियंता अब्दुल राकीब को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार इंजीनियर को लेकर पटना के लिए टीम रवाना हुई है।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…