समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक पशु चारा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर अपराधियों ने बीती रात 1 लाख 7 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी अमरजीत कुमार का बताना है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर हाईस्कूल के पास उसकी दुकान है और वह पशु चारा का थोक विक्रेता है।
बीते बुधवार की रात लगभग 8 बजे एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों में से दो दुकान के अंदर दाखिल हुए और पिस्टल की नोंक पर गल्ले में रखे 1 लाख 7 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक ह्रदयकांत ने बताया की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…