करवाचौथ के दिन गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस बात की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पत्नी ने बीच बाजार पति की चप्पल से पिटाई कर दी। इसके साथ ही पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड की भी जमकर क्लास ली और दोनों के सिर से इश्क का भूत उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया जबकि उसकी गर्लफ्रेंड को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
दरअसल, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी विजयनगर के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद कुछ महीनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी।दोनों के बीच हर दिन किसी न किसी बात को लेकर कलह होते रहता था। जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। महिला के पति का एक दूसरी महिला के साथ संबंध था। इसी बीच गुरुवार को करवा चौथ के दिन पति अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था।
इस बात की जानकारी मिलते ही महिला आगबबूला होकर मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा। महिला ने आव देखा न ताव बीच सड़क पर पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर चप्पलों की बौछार कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को साथ ले गई।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…