Samastipur

बाजार समिति के समीप गल्ला व्यवसायी को गोली मार लूट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- मथुरापुर स्थित बाजार समिति के समीप गल्ला व्यवसायी को गोली मार लूट मामले में अलग-अलग दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक प्राथमिकी जख्मी व्यवसायी के आवेदन पर दर्ज की गयी है जबकि दूसरी प्राथमिकी मथुरापुर ओपी की सअनि मंजू देवी ने दर्ज करायी है। शहर के मूलचंद मुहल्ला निवासी अनिल कुमार चौरसिया ने प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में कहा है कि 14 अक्टूबर की देर शाम बाजार समिति के समीप अपनी दुकान थे।

उसी समय दो बाइक से चार अपराधी दुकान के पास आ धमके जिसमें से दो बाहर रह गया जबकि दो दुकान के अंदर आया और पिस्टल तान गल्ला से करीब 52 सौ रुपए ले लिया। इसका विरोध करने पर एक बदमाश ने गोली चला दिया। जो उनके दाहिने जांघ में लगी। हल्ला किया तो दूसरे अपराधी ने भी पिस्टल से गोली चलायी जो कान को छूती हुई निकल गयी।

दूसरी प्राथमिकी मथुरापुर ओपी में पदस्थापित सअनि मंजू देवी ने दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि गश्ती के दौरान जानकारी मिली कि एक गल्ला व्यवसायी से लूट हुई है। मामल कीे सत्यता के लिए स्थल पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति पोल से टकरा कर गिरने के बाद जख्मी होकर सड़क के किनारे पड़ा है। लोग उसे घेरे हुए हैं। जख्मी व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा, 52 सौ रुपए व आधार कार्ड मिला।

उसकी पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी अविनाश कुमार के रूप मे की गई। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गयी। जांच में पता चला कि व्यवसायी से लूटकांड में वह अपराधी भी शामिल था। ओपी अध्यक्ष गुलनाज कौशर ने बताया कि घटना मे शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

2 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

2 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

6 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

8 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

17 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

22 घंटे ago