Samastipur

समस्तीपुर में ट्रेन के AC कोच से बैटरी चोरी करने के मामले में RPF ने दो को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के रुसेड़ाघाट स्टेशन पर ट्रेन के एसी कोच से बैटरी चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने दो को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ टीम ने शनिवार की रात्रि बैटरी चोरी कर ले जाते हुए रंगे हाथ एक शातिर को दबोचा था। वह रोसड़ा शहर के वार्ड संख्या-12 निवासी दीपक कुमार सहनी है। पूछताछ के क्रम में उसने चोरी गई अन्य बैटरी को बेचने वाले कबाड़ी के नाम व पता का खुलासा किया।

इसके आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए रोसड़ा पुलिस की मदद से कबाड़ीखाना में छापेमारी की। वहां से 50 हजार रुपये मूल्य की चार पीस 6 वोल्ट का एसी कोच में लगने वाला लीड एसिड बैटरी बरामद हुआ। साथ ही कबाड़ी संचालक पप्पू कुमार महतो को चोरी की सामान को खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा ने किया। टीम में आरपीएफ आउट पोस्ट हसनपुर के सब इंस्पेक्टर गोविंद सिंह, सब इंस्पेक्टर निरंजन कुमार सिन्हा, एएसआई अजय कुमार, संजीत प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, हर्ष कुमार, संगीत राजू, चंदन कुमार सिंह, अनिरुद्ध कुमार आदि शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

2 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

10 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago