Samastipur

समस्तीपुर के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल कचरा निष्पादन की DM ने मांगी रिपोर्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- डीएम योगेन्द्र सिंह ने पशुपालन कार्यालय सहित सभी जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट चिकित्सा संस्थान, चिकित्सालय में मेडिकल कचरा के निष्पादन संबंधी व्यवस्था की रिपोर्ट मांगी है। समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि सभी को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से सर्टिफिकेट लेने का प्रावधान है।

उन्होंने सिविल सर्जन, जिला सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी, जिला वन संरक्षण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों की टीम गठित कर यह जानकारी लेने का आदेश दिया कि कितने चिकित्सालयों को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का सर्टिफिकेट अप्रूवल प्राप्त है, कितने चिकित्सालयों ने अप्लाई कर रखा है एवं कितने को अब तक अप्रूवल नहीं मिला है।

समीक्षा बैठक में डीएम ने वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की भी समीक्षा की। इसमें बताया गया कि सभी प्रखंडों में प्रथम चरण का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। इस पर डीएम ने सभी बीडीओ व मनरेगा के पीओ को द्वितीय चरण का कार्य कराने एवं कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कचरे का सेरिगेशन (पृथक्करण) कर जिला स्थित यूनिट में भेजवाने का सभी बीडीओ को आदेश दिया।

डीएम ने बनाई टीम

डीएम योगेंद्र सिंह ने 3 सदस्य टीम का गठन करते हुए निबंधित एवं गैर निबंधित अस्पतालों की जांच करने एवं इसका रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है डीएम ने टीम को आवश्यक रूप से जिले भर में संचालित अस्पताल की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

अस्पतालों की बन रही सूची

सीएस डॉ एसके चौधरी ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सजग है। जिले के निबंधन एवं गैर निबंधित अस्पतालों की सूची बना नोटिस किया जा रहा है कि आप कैसे बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन कर रहे हैं। अगर कर रहे हैं तो इसके उठाओ का रसीद जवाब के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।अन्यथा आप के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

3 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

5 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago