समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दलसिंहसराय स्टेशन पर दुधमुहे बच्चे के साथ ट्रेन से कटी महिला की हुई पहचान, चैता गांव में है ससुराल

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के दलसिंहसराय स्टेशन पर शुक्रवार रात एक महिला ने अपने 2 माह के बच्चे के साथ ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद पहुंची रेल पुलिस ने रात में ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

महिला की पहचान बेगूसराय जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर हसनपुर गांव की रीता कुमारी के तौर पर हुई है। समस्तीपुर में उजियारपुर प्रखंड के चैता गांव में उसका ससुराल था। बताया गया है कि महिला का पति सोनू रजक भी घटना के पहले तक उसके साथ था।

IMG 20221021 WA0082

घटना के संबंध में बताया गया है कि शाम से ही एक महिला पुरानी फुटब्रिज के पास अपने 2 माह के बच्चे के साथ बैठी हुई थी। रात दरभंगा से कोलकाता जा रही एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही फुटओवर ब्रिज के पास पहुंची कि महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर आकर बैठ गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते ट्रेन महिला और उसके बच्चे के ऊपर से गुजर चुकी थी। इस घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Banner 03 01

हल्ला होने पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि तब किसी ने भी महिला की पहचान नहीं की। जीआरपी ने महिला और उसके बच्चे का शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा। जीआरपी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अच्छेलाल यादव ने बताया कि महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

शनिवार को हुई पहचान तो सामने आई कहानी

बताया गया कि महिला की शादी 2 वर्ष पूर्व सोनू रजक के साथ हुई थी। शुक्रवार को रीता अपने मायके बेगूसराय में थी। सोनू अपने बेटे मुन्ना का कपड़ा खरीदने के लिए उसे लेकर बेगूसराय से दलसिंहसराय चला आया। शाम में दोनों ने दलसिंहसराय स्टेशन के पास कुछ कपड़े की खरीदारी भी की थी। लड़की के पिता का कहना है कि जानकारी मिली है कि उनका दामाद उसकी बेटी का दामाद सोनू अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता था, जबकि वह मायके वापस जाना चाहती थी। क्योंकि छठ के बाद विदागिरी की तिथि तय थी।

IMG 20220928 WA0044

संभव है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद रीता ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। हालांकि इस घटना के बाद उसका पति वहां से फरार हो गया और पहचानने तक से भी इंकार कर दिया। अब जब मृतका की पहचान हो गई है, उसके बावजूद भी उसका पति आने को तैयार नहीं है। जिस कारण लोगों को तरह-तरह का शक भी हो रहा है।

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

IMG 20221017 WA0000 01

JPCS3 01

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150