समस्तीपुर :- समस्तीपुर में आज गुरुवार को भैया दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना ईश्वर से की। इससे पहले बहनों ने अपने-अपने घरों में भाई दूज पर होने वाली औपचारिक पूजा अर्चना भी की।
भाई-बहन के अटूट प्रेम का नजारा आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए बहनों ने टीका लगाया। इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। कहीं भाई बहन के घर जाकर तो कहीं बहन भाई के घर जाकर टीका लगाया।
बता दें इस बार सूर्य ग्रहण का असर भैया दूज के पर्व पर भी देखने को मिला, यही कारण है कि दीपावली के तीसरे दिन मनाए जाने वाले इस पर्व को इस बार उसके भी 1 दिन बाद मनाया गया है। दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र वार्ड संख्या-13 स्थित प्राचीन कदम घाट के प्रांगन में भी सुबह 11:00 बजे भाई दूज का पर्व मनाया गया।
मौक पर मुस्कान ठाकुर, स्वीटी देवी, पुजा ठाकुर, सुरुचि स्वर्णकार, मौसम, ज्योति, सुनैना देवी, राजनंदिनी मेहता, रिया ज्योति, रान्या ज्योति, फ्रूटी मेहता, अंजली कुमारी, कीर्ति कुमारी, तुलसी कुमारी, अनु कुमारी, शालिनी नायक, स्वेता कुमारी, अनोखी कुमारी, राखी कुमारी, खुशी कुमारी, अमिता देवी, रोशनी कुमारी, सीमा कुमारी, पंखुड़ी कुमारी, उर्मिला देवी, रितिका रानी, शताक्षी सोनी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…