समस्तीपुर :- शहर के मगरदही घाट बांध के पास गुरुवार की दोपहर अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से देसी पिस्टल व गोली बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों में दो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर व एक नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।
तीनों गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस नगर थाने में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि उन तीनों की निशानदेही पर तीन अन्य बदमाशों को भी नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में उठाया है। मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के मगरदही घाट पर कुछ अपराधी अपराध की साजिश रच रहे हैं। इसी दौरान नगर थाना की दरोगा दीपशिखा समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देख वहां से अपराधी भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक अपराधी नदी में कूद गया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।
गिरफ्तार सभी बदमाशों से नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी व मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी सभी बदमाश से पूछताछ की जा रही है। उनके बारे में अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि आखिर वह किन कारोबारी को लूटने आए थे।
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…