समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कार्तिक माह के चढ़ते ही ठंड की शुरूआत हो चुकी थी। अब जबकि हिन्दुओं का वर्ष का अंतिम पर्व आ गया है ठंड का असर रात से सुबह तक दिखने लगा है। जिससे इस बार सुबह के अर्घ्य के समय तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान के कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे घाटों पर लोगों को ठंड का एहसास होगा।
ग्रामीण कृषि मौसम विभाग पूसा की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार छठ के समय 7-10 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। जिससे सुबह के समय तापमान में गिरावट रहेगी। वैज्ञानिकों की ओर से सुबह के समय गर्म कपड़ों व चार आदि की व्यवस्था के साथ घाटों पर जाने की सलाह दी गई है।
इस बीच शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहते हुए 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर रहते हुए 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया गया कि इस दौरान 3.4 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। वहीं सुबह के समय 95 फीसदी व दोपहर में 54 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रही।
वैज्ञानिकों ने बताया आलू की रोपनी के लिए तापमान को अनुकूल बताया है। वहीं प्राथमिकता से इसकी रोपाई शुरू करने का आह्वान किया है। साथ ही बेहतर किस्मों कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी अशोका, बादशाह, ज्योति, सिंदुरी, अरूण, राजेंद्र वन, टू व थ्री आदि किस्म के प्रयोग करने की सलाह दी है।
उत्तर बिहार के जिलों में छठ के सुबह के अर्घ्य के समय ठंड का एहसास हो सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान के तीन डिग्री तक नीचे आने व लगातार पछिया हवा चलने से रात व सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा। किसान सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…