समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में सुबह के अर्घ्य में तीन डिग्री तक कम रह सकता है न्यूनतम तापमान, घाट पर ठंड का कराएगा एहसास

7-10 किमी की रफ्तार से चल सकती है पछिया हवा, सुबह के समय घाटों पर बरतें सावधानी

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कार्तिक माह के चढ़ते ही ठंड की शुरूआत हो चुकी थी। अब जबकि हिन्दुओं का वर्ष का अंतिम पर्व आ गया है ठंड का असर रात से सुबह तक दिखने लगा है। जिससे इस बार सुबह के अर्घ्य के समय तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान के कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे घाटों पर लोगों को ठंड का एहसास होगा।

ग्रामीण कृषि मौसम विभाग पूसा की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार छठ के समय 7-10 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। जिससे सुबह के समय तापमान में गिरावट रहेगी। वैज्ञानिकों की ओर से सुबह के समय गर्म कपड़ों व चार आदि की व्यवस्था के साथ घाटों पर जाने की सलाह दी गई है।

IMG 20220728 WA0089

इस बीच शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहते हुए 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर रहते हुए 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बताया गया कि इस दौरान 3.4 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। वहीं सुबह के समय 95 फीसदी व दोपहर में 54 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रही।

Banner 03 01

आलू की रोपाई में करें बेहतर किस्मों के बीज का चयन

वैज्ञानिकों ने बताया आलू की रोपनी के लिए तापमान को अनुकूल बताया है। वहीं प्राथमिकता से इसकी रोपाई शुरू करने का आह्वान किया है। साथ ही बेहतर किस्मों कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी अशोका, बादशाह, ज्योति, सिंदुरी, अरूण, राजेंद्र वन, टू व थ्री आदि किस्म के प्रयोग करने की सलाह दी है।

बाइट :

उत्तर बिहार के जिलों में छठ के सुबह के अर्घ्य के समय ठंड का एहसास हो सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान के तीन डिग्री तक नीचे आने व लगातार पछिया हवा चलने से रात व सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा। किसान सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।

-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

IMG 20221017 WA0000 01

JPCS3 01

IMG 20220915 WA0001

IMG 20221021 WA0064 01

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150