Samastipur

समस्तीपुर: महापर्व छठ को लेकर बढ़ रही भीड़ को देखते हुए चलायी जाएगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- महापर्व छठ को लेकर बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 12 जोड़ी और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जबकि पूर्व से 46 जोड़ी ट्रेनें चल रही है। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन सभी 58 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 500 फेरे लगाएं जाएंगे। जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध हो सकेगा।

रेलवे के मुख्य सूचना पदाधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि 04004/04003 दिल्ली-दरभगा-दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 22 अक्टूबर व 28 अक्टूबर को चलेगी। जबकि दरभंगा से यह ट्रेन 23 व 29 अक्टूबर को शाम 18.20 बजे खुलेगी। यह ट्रेन दरभंगा और दिल्ली के बीच समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए चलेगी।

04006/04005 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 23 अक्टूबर को चलेगी। जबकि दरभंगा से यह ट्रेन 24 अक्टूबर को चलेगी। 04052/04051 आनंद विहार सहरसा-आनंद विहार 27 अक्टूबर को आनंद विहार से चलेगी। जबकि सहरसा से यह ट्रेन 28 अक्टूबर को खुलेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते हुए चलेगी।

04054/04053 आनंद विहार -मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 22 व 28 अक्टूबर को आनंद विहार से चलेगी जबकि 23 व 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से खुलेगी। 04082/04081 आनंद विहार -मुजफ्फरपुर-आनंद 27 अक्टूबर को आनंद विहार से चलेगी जबकि मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन 28 अक्टूबर को चलेगी। 04680/04679 अमृतसर-कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 22 व 27 को अमृतसर से चलेगी। जबकि कटिहार से यह ट्रेन 23 व 28 को चलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

3 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

5 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

5 घंटे ago