समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाने का शुक्रवार को लोगो ने घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने लाउंस्पीकर लगाकर थाना चोर-चोर की नारेबाजी की। लोगो का हंगामा देर शाम तक जारी था। बता दें कि बिथान-हसनपुर मुख्य पथ पर टेंगराहा गांव के पास बाइक व ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़त में एक युवक जख्मी हो गया।
इस दौरान लोगों ने ट्रैक्टर व चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि जख्मी चंदौली गांव निवासी संजय साहू को लोगो ने उपचार के लिए बेगूसराय ले गए। उधर, शाम करीब चार बजे लोगों को सूचना मिली की। पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को छोड़ दिया है। जिससे आक्रोशित होकर लोग थाना के सामने जमा हो गए।
इस दौरान लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन ने लोगों ने समझा कर शांत कराया। उन्होंने कहा हादसे के बाद शाम तक कोई आवेदन नहीं आया था। जिस कारण वाहन को छोड़ दिया गया। अगर पीड़ित पक्ष आवेदन देते हैं तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उधर, लोग वाहन व चालक को छोड़ने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…