Bihar

गिरफ्त में सबसे बड़ा शराब कारोबारी, बिहार में हर महीने भेजता था 50 ट्रक शराब

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद राज्य में दूसरे प्रदेशों से शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। इसका एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। बिहार के मद्य निषेध विभाग ने बड़ी इसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के भिलद्वानी से दो बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब माफिया करीब एक साथ से पुलिस को चकमा दे रहे थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की भी घोषणा की थी। दोनों माफिया को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस और मद्य निषेध विभाग टीम उन्हें लेकर पटना पहुंची।

मध्य विषेध विभाग के डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी हरियाणा से की गई है। दोनों से पूछताछ के बाद कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नरेश छाबड़ा और बिंदु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। नरेश छाबड़ा पहले शराब के कारोबार से लंबे समय से जुड़ा है जबकि बिंदु सिंह फौज से रिटायर्ड बोने के बाद शराब के अवैध कारोबार में शामिल हो गया था। दोनों सिंडिकेट बनाकर हरियाणा के शराब कारोबारियों से शकाब खरीद कर बिहार भेजने का काम कर रहे थे।

डीएसपी ने बताया कि शराब के मामले में दोनों का नाम सामने आया था और जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि दोनों शराब के बड़े माफिया हैं। जिसके बाद बिहार से टीम भेजी गई, जो दोनों की पल पल की जानकारी इकट्ठा कर रही थी। इसके बाद स्पेशल टीम वारंट लेकर हरियाणा पहुंची और दोनों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

राजधानी पटना समेत समस्तीपुर, मुजफ्फऱपुर और सारण के अलग अलग मामलों में इनकी तलाश थी। गिरफ्तार शराब माफिया नरेश छाबड़ा बड़े बड़े कारोबारियों से शराब लेकर बिहार भेजने का काम करता था। जबकि बिंदू सिंह भी लाइसेंसधारी शराब कारोबारियों से शराब खरीदकर बिहार भेज रहा था। विभिन्न जिलों में दोनों की काफी ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में अभी और भी लोगों की गिरफ्तारी होनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

5 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

5 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

19 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

21 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

21 घंटे ago