समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा में नमाज पढ़ने जा रहे एक युवक की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार अहले सुबह की बताई जा रही है। सुबह-सुबह आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराने की कोशिश में लगी हुई है।
बताया जा रहा है कि रतवारा ईदगाह के पास बाइक सवार दो से तीन की संख्या में आए अपराधियों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे मोहम्मद दुलारे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें मौके पर ही मोहम्मद दुलारे की मौत हो गई। बताया गया है कि मो. दुलारे तेलंगाना के हैदराबाद में रहकर ड्राइवर के रूप में काम करता है। इन दिनों वह छुट्टी पर अपने गांव रतवारा आया हुआ था।
इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। लोग सड़क जामकर एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने में लगी थी व शव को जब्त कर पोस्टमार्टम को भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…