समस्तीपुर :- महापर्व छठ को लेकर शहर से होकर बहने वाली बूढ़ी गंडक नदी पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसमें घाटों पर व्रतियों के साथ 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जुटेंगे। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से नदी पर मौजूद दर्जनभर घाटों पर तैयारी पूरी की गई है।
शुक्रवार को एडीएम अजय कुमार तिवारी ने सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नदी में बैरकेटिंग व लाल झंडा लगाने को कहा। मथुरापुर घाट पर साफ सफाई को और बेहतर करने का निर्देश दिया। वहीं, सभी घाटों पर पानी में दो फीट वाली जगह पर बैरिकेडिंग कर लाल झंडा लगाने को कहा। ताकि व्रतियां व श्रद्धालु उससे आगे न जाएं।
बूढ़ी गंडक नदी पर मौजूद धरमपुर घाट, रेलवे पुल घाट, मगरदही घाट, चौधरी घाट, नीम गली घाट, प्रसाद घाट, पेठिया गाछी घाट, पीपरा घाट, नचारी झा घाट, पुरानी दुर्गा मंदिर घाट, हनुमान मंदिर घाट, पासवान घाट, लाल पुल घाट, कोठी घाट, हकीमाबाद घाट व चकनूर घाट पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। वहीं अन्य घाटों पर भी खरना के शाम तक सारी तैयारियां पूरी की जाएगी। सांध्य अर्ध्य के दिन तक घाटों पर पर्याप्त रोशनी के लिए हाइलोजन लाइट व बिजली के झालड़ भी लगाए जायेंगे।
बूढ़ी गंडक के किनारे बने घाटों पर छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्येक नियंत्रण कक्ष एवं वाच टावर पर अलग-अलग पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक घाट पर चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ की आवश्यक दवाओं के साथ प्रतिनियुक्ति की गई है।
-अजय कु. तिवारी, एडीएम
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार मिश्रा…
रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं. नए राजेंद्र रेल…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में बुधवार को एक घर में कमरा…
समस्तीपुर : शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस…
समस्तीपुर : मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र के बोर्डर इलाके पर विवेक विहार मोहल्ले में…
समस्तीपुर : कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर…