Samastipur

समस्तीपुर: रुपये लूट की झूठी कहानी गढ़ प्राथमिकी दर्ज कराने के मामले में CSP संचालक समेत तीन गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- रुपये लूट की झूठी कहानी गढ़ प्राथमिकी दर्ज कराने के मामले में भादोघाट स्थित सीएसपी संचालक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में फिनो पेमेंट बैंक के समस्तीपुर के शाखा प्रबंधक व उदापट्टी निवासी आशुतोष कुमार ने वारिसनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिकी के लिए दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके बैंक के भादोघाट व खानपुर के सीएसपी संचालक, के अलावा पंकज कुमार ने जलसाजी कर पैसा गबन करने की नीयत से झूठी प्राथमिकी दर्ज करायी।

उन्होंने बैंक के सीएसपी संचालक व भादोघाट निवासी धर्मेंद्र कुमार चौधरी, खानपुर थाना क्षेत्र के जहांगीर निवासी व सीएसपी संचालक मो. एकलाख को आरोपी बनाया है। कहा है कि 26 अक्टूबर को सूचना मिली कि सीएसपी संचालक धर्मेन्द्र कुमार से 2 लाख 40 हजार रुपये छिनतईं की घटना हुई है।

दूसरे दिन इस मामले की जानकारी के लिए थाना पंहुचे तो दोनों से पूछताछ व पुलिस से जानकारी मिली कि धर्मेन्द्र ने एक लाख 10 हजार रुपये मो. एकलाक के खाता पर ट्रांसफर कर दिया है। जिसकी मोगलानीचक गांव के पंकज कुमार ने निकासी की है। तीनों ने साजिश के तहत रुपये गबन करने के लिए थाना में छिनतई का आवेदन दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीनों की संलप्तिता पाने के बाद एकलाक के सीएसपी से निकासी के बाद पंकज के घर में रखी गयी राशि बरामद की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तीनों को जेल भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

9 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

10 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

10 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

11 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

18 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 दिन ago