रेल इंजन बेचे जाने के मामले में आरपीएफ की स्पेशल टीम ने गुरुवार को समस्तीपुर मंडल मुख्यालय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय रोड में छापेमारी कर समस्तीपुर डीजल शेड के एएमई (असिस्टेंट मेकेनिकल इंजीनियर) केके शंकर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम के सदस्य कुछ देर के लिए उन्हें लेकर डीजल शेड स्थित उनके कार्यालय में भी पहुंची। माना जा रहा है कि टीम ने कार्यालय से कुछ कागजात भी जब्त किया है। आरोप है कि इस मामले में आरोपी बने सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरआर झा के साथ मिल कर गलत चलान बनाया जाता था।
जिसके जरिये रेलवे मंडल के विभिन्न स्थानों पर पड़े रेलवे के स्क्रैप को अवैध तरीके से उठाकर बेच कर लोग अपनी जेब गर्म कर लेते थे। एएमई की गिरफ्तारी की पुष्टि मंडल सुरक्षा आयुक्त एसजेए जानी ने की है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व इस मामले का मास्टर माइंड सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरआर झा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पूछताछ के दौरान आरआर झा ने इस मामले में कई अधिकारियों के संलिप्त होने की जानकारी दी थी।
आरपीएफ सूत्रों ने बताया कि आरआर झा ने स्पेशल टीम को जानकारी दी थी इस मामले में वह बहुत छोटे स्तर के अधिकारी हैं। इस कारोबार में बड़े-बड़े अधिकारी लगे हैं। जिनका महीना भी फिक्स है। उन्होंने आरपीएफ के इंस्पेक्टर से लेकर पूर्व के एक कमांडेंट का भी नाम लिया था। किसको कितनी राशि कारोबारी पहुंचाते थे इसकी जानकारी भी उसने टीम को दी थी।
आरपीएफ को सौंपे गए मेमो की जांच डीजल शेड से कराई जाती है तो एएमई द्वारा इसे फर्जी बताया जाता है। इसके बाद इस मामले में बनमनखी आरपीएफ पोस्ट पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरआर झा, कर्मी सुशील कुमार समेत आठ लोगों पर मामला दर्ज होता है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…