Bihar

बिहार: पिछली बार 60 फीट लंबा लोहे का पुल चुरा लिया था, इस बार ट्रैक्टर और मशीनें लूट ले गए अपराधी

एक बार फिर से बिहार के रोहतास जिला के अकोढ़ीगोला से बड़ी खबर सामने आयी है, जहां अपराधियों ने फिर एक पुल पर धावा बोल दिया. दरअसल कुछ महीने पहले ही इसी इलाके के नासरीगंज में चोरों ने नहर पर बने लोहे के पुल को चुरा लिया था. लेकिन, इस बार तो जबरन ट्रैक्टर और मशीनें भी लूट कर ले गए. मिली जानकारी के अनुसार अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के महुअरी के पास पुल निर्माण के बेस कैंप पर दर्जनभर से अधिक अपराधियों ने हथियार के साथ धावा बोला और मजदूरों को बंधक बनाकर पुल निर्माण के सारा सामान जबरन लूट लिया.

इस दौरान चोर अपने साथ तीन ट्रैक्टर तथा बाइक लेकर चले गए. बताया जाता है कि पुल के स्लैब की ढलाई का काम होना था. इसके लिए साइट पर 200 से अधिक लोहे के प्लेट, कई वेल्डिंग मशीन, गैस कटर मशीन, 4 सिलेंडर रखे थे. अपराधियों ने इन सामानों को लूट लिया, साथ ही मजदूरों के पास के रुपए भी छीन लिए और सामान को ट्रैक्टर में लादकर जबरन भाग निकले.

दर्जन भर अपराधियों ने 22 मजदूरों को बनाया बंधक

बता दें,  इस दौरान कुल 22 मजदूर कार्यरत थे. लेकिन, अपराधियों का दुस्साहस देखिए कि एक दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने बेस कैंप में खरी ट्रैक्टरो में डीजल भी करवाया. बताया जाता है कि बाइक का पेट्रोल खत्म होने के कारण बक्सर केनाल मेन नगर पर बाइक को छोड़ दिया. जबकि सारा सामान साथ लेकर चलते बने.

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी ने पुलिस को दी सूचना

एनके कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी मधुबनी जिला के बेनीपट्टी निवासी संतोष सहनी ने पूरे घटनाक्रम की सूचना पहले कंपनी के संचालक सनी कुमार को दिया तथा मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस को दिए गए अपने आवेदन में बताया गया है कि अपराधियों ने मजदूरों एवं केयर टेकर के साथ मारपीट भी की है. साथ ही कंपनी के सामानों के अलावे मजदूरों के पॉकेट से भी नगदी छीन लिया गया है.

इस वारदात की सूचना मिलते ही अकोढ़ीगोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है. बंधक बनाए गए मजदूरों से पूछताछ की गई है. बताया जाता है कि लूट कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर में जीपीएस लगी हुई थी. जिसका लोकेशन भी ट्रैक किया जा रहा है. साथ ही आसपास के कबार दुकानों एवं गैरेज पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस इस घटनाक्रम को एक चुनौती मान कर अनुसंधान में लग गई है.

नासरीगंज में चुरा लिया था 60 फीट लंबा लोहे का पुल

बता दें, इसी साल मई महीना के प्रथम सप्ताह में चोरों ने ग्रामीणों को झांसा देकर 60 फीट लंबा पूरा ब्रीज़ चुरा लिया था. उस पुल की चोरी करने में चोरों को दो दिन से अधिक का समय लगा था. कई गैस कटर मशीन लगाकर रात दिन काम करने के बाद 500 टन वजनी पूरा लोहे के पुल के ढांचा को गाड़ियों पर लाद कर चोर रफूचक्कर हो गए थे. जिस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लेकिन इस ताजा मामले ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिया है कि इलाके में किस तरह से अपराधी दुस्साहस पूर्ण वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

30 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

13 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

14 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

24 घंटे ago