Samastipur

खुशखबरी : गतिशक्ति मिशन के तहत पूसा में अत्याधुनिक कार्गो टर्मिनल बनायेगा अडानी समूह

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड स्थित पूसा स्टेशन के पास पीएम गति शक्ति योजना के तहत अत्याधुनिक कार्गो टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। कंस्ट्रक्शन का टेंडर अडानी ग्रुप को मिला है। सोनपुर रेलमंडल के पूसा के अलावा खगड़िया स्थित मानसी स्टेशन के पास भी पीएम गति शक्ति योजना के तहत अत्याधुनिक टर्मिनल का निर्माण होगा। प्रिस्टाइन समूह मानसी में गुड्स टर्मिनल बनायेगा। दोनों गुड्स टर्मिनल के लिए टेंडर हो चुका है।

मंडल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों जगहों पर सौ-सौ करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल बनेगा। दोनों गुड्स टर्मिनल के निर्माण से उत्तर बिहार में औद्योगिक व व्यावसायिक गतिविधि तेज होगी। उद्योगों व कारोबारियों को जल्द से जल्द माल उपलब्ध हो सकेगा।

लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्टेशन को आसान बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल अक्टूबर में रेलवे भूमि संशोधित नीति को मंजूरी दी थी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीएम गति शक्ति योजना के तहत माल ढुलाई के लिए अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने को सोनपुर रेल मंडल में दो गुड्स टर्मिनल का निर्माण कराया जा रहा है।

तुर्की में नहीं मिल सकी जमीन, निर्माण टला

सोनपुर रेल मंडल ने पहले तुर्की में पीएम गति शक्ति योजना के तहत गुड्स टर्मिनल निर्माण की योजना बनायी थी। इसके लिए टेंडर भी निकाला गया। लेकिन, जमीन की कमी के कारण तुर्की में गुड्स टर्मिनल निर्माण टालना पड़ा। अब पूसा व मानसी में टर्मिनल बनेंगे। सहरसा व खगड़िया के बीच स्थित मानसी जंक्शन के पास ही औद्योगिक क्षेत्र है। वहीं पूसा से महज 32 किमी की दूरी पर मुजफ्फरपुर औद्योगिक क्षेत्र है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago