समस्तीपुर :- समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के परिवार कोर्ट में गुरुवार को तारीख पर आई एक बहू ने अपनी सास को दांत काट कर जख्मी कर दिया। इस मामले में न्यायालय की सूचना पर नगर पुलिस ने सास और बहू दोनों को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना के बाघोपुर गांव की प्रीति कुमारी की शादी 2015 में बरौनी के चेतन सहनी के साथ हुई थी।
शादी के बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। जिसको लेकर मामला परिवार न्यायालय तक पहुंच गया। बताया गया है कि आज सेटलमेंट को लेकर न्यायालय में दोनों पक्ष को बुलाया गया था। बहस के बाद कोर्ट ने दोनों पक्ष को आपस में बातचीत करने को कहा।
बताया गया है कि इसी दौरान दोनों पक्ष सीढ़ी से नीचे उतर रहे थे, इसी बीच प्रीति को अपनी सास शोभा देवी से किसी बात को लेकर बहस हो गई और उसने उसके बाएं हाथ को दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद न्यायालय में महिला की चीख पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में कोर्ट द्वारा घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी गई।
नगर थाना की दरोगा दीपशिखा मौके पर पहुंचकर सास-बहू दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। जख्मी सास का उपचार सदर अस्पताल में कराया गया है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…