Samastipur

समस्तीपुर के मो. आलमगीर बनें मौलाना मजहरुल हक यूनिवर्सिटी के नए कुलपति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- पटना के मिठापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय का कुलपति प्रो. मो. आलमगीर को बनाया गया है। मो. आलमगीर समस्तीपुर जिले के धर्मपुर के रहने वाले है। इसको लेकर गुरुवार को राजभवन से पत्र भी जारी कर दिया गया है।

इस मौके पर मो. आलमगीर ने कहा कि यह विश्वविद्यालय अरबी एवं फारसी भाषाओं के विस्तार के साथ मदरसा शिक्षा को नई दिशा देने और राज्य के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े और कमजोर वर्ग के छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है।

इसलिए इस बात पर पूरा ध्यान दिया जाएगा कि राज्य के सुदूर इलाकों में विश्वविद्यालय के तहत स्थापित संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रबंध हो। वहीं दूसरी ओर मो. आलमगीर को मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय का कुलपति बनाये जाने पर जिले वासियों ने उन्हें बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

1 घंटा ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

20 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago