Bihar

JDU अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी बिल्डर गब्बू सिंह पर कार्रवाई, 31 जगहों पर एक साथ चल रही IT रेड

बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और एक बार फिर आयकर विभाग में जेडीयू नेता और बिल्डर गब्बू सिंह (Builder Gabbu Singh) के घर पर आयकार विभाग ने छापा (IT Raid) मारा है. बता दें कि गब्बू सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) के करीबी माने जाते हैं और कारोबारी होने के साथ ही उनका राजनीतिक बैकग्राउंड भी है.

गब्बू सिंह के कुल 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

बिल्डर गब्बू सिंह (Builder Gabbu Singh)  के लगभग 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी (IT Raid) चल रही है. आयकर विभाग की यह छापेमारी गब्बू सिंह के ठिकानों के साथ साथ उनके स्टाफ के अलग-अलग ठिकानों पर भी चल रही है. बता दें कि गब्ब सिंह का घर पटना के शिवपुरी इलाके में है और यह छापेमारी देर शाम तक चल सकती है.

झारखंड आयकर विभाग की टीम भी पहुंची

आयकर विभाग की टीम शुक्रवार सुबह ही गब्बू सिंह (Gabbu Singh) के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंच गई थी और अभी तक छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि छापेमारी में बिहार के अलावा झारखंड आयकर विभाग की टीम भी पहुंची है और जांच कर रही है. हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है.

जेडीयू अध्यक्ष के करीबी हैं गब्बू सिंह

बिल्डर गब्बू सिंह (Builder Gabbu Singh) बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) के करीबी माने जाते हैं और खुद भी जेडीयू से जुड़े हुए हैं, लेकिन राजनीति में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं. हालांकि, अभी तक छापेमारी को लेकर गब्ब सिंह या अन्य किसी जेडीयू नेता की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. यहां तक की ललन सिंह के करीबी होने की बात पर भी अभी तक ललन सिंह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

19 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago