Samastipur

खानपुर निवासी व मध्य विद्यालय बहादुरपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीकांत झा का निधन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर शहर के मध्य विद्यालय बहादुरपुर से सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीकांत झा का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग पैतृक गांव खानपुर प्रखंड के पीरखपुर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। वो लगभग 76 वर्ष के थे। स्व. झा समस्तीपुर अनुमंडल शिक्षक संघ में पूर्व उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर भी रह चुके हैं।

स्व. झा समस्तीपुर शहर के मध्य विद्यालय बहादुरपुर में योगदान के बाद सेवा की और मध्य विद्यालय बहादुरपुर से ही सेवानिवृत्त भी हो गए। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पैतृक गांव पिरखपुर में ही बूढ़ी गंडक नदी तट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र शिक्षक राजीव कुमार झा ने मुखाग्नि दी। स्व. झा अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, पोते, पोती से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स्व. झा लंबे समय तक शिक्षक संघ से जुड़े रहे। वो काफी मिलनसार भी थे। पिछले 5 सितंबर को खानपुर बीडीओ गौरी कुमारी भी पिरखपुर पहुंचकर लक्ष्मी कांत झा को सम्मनित किया था। इधर स्वर्गीय झा के निधन पर बीडीओ गौरी कुमारी, शिक्षक आमोद कुमार, शैलेंद्र झा, श्याम पांडेय, शिक्षाविद दिवाकर मिश्र, रमाकर मिश्र, कमलाकांत झा के अलावे दर्जनों लोगों व जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

6 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago