Samastipur

समस्‍तीपुर सदर अस्पताल में बनेगा हर्बल फुलबाड़ी, औषधीय गुणों वाले पौधों को उगाया जाएगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सदर अस्पताल परिसर में फुलबाड़ी बनाकर उसमें औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। फिर उस जड़ी-बूटियों से मरीज अपनी बीमारी दूर भगाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल परिसर में हर्बल फुलबाड़ी बनाने का निर्णय लिया है। डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल परिसर में भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है।

अपर समाहर्ता और सिविल सर्जन ने आपातकालीन विभाग के बगल में सुधा काउंटर के पास घेर कर मिट्टी भरकर हर्बल फुलबाड़ी बनाने हेतु विचार दिया है। जल्द ही अस्पताल परिसर में हर्बल फुलबाड़ी का निर्माण होगा। अगर इसके परिणाम उत्साहवर्द्धक रहे तो भविष्य में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में हर्बल फुलबाड़ी का निर्माण कराया जाएगा।

हर्बल गार्डेन में विभिन्न प्रकार के औषधीय गुण वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसे पार्क की तरह बनाया जाएगा जिससे इसका लाभ मरीजों को मिल सके। इन पौधों की हवाएं भी स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद रहती हैं। इसके रख-रखाव व सुंदरीकरण की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी। अगर सदर अस्पताल परिसर में हर्बल फुलबाड़ी बनता है तो जिले का यह पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां ऐसी सुविधा होगी।

डीएम ने हर्बल फुलबाड़ी निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था

पिछले दिनों अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम योगेन्द्र सिंह के द्वारा सदर अस्पताल परिसर में खाली पड़ी भूमि पर हर्बल फुलबाड़ी निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। पूर्व में सदर अस्पताल परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र के पीछे पार्क बनाया गया था। शुरुआती दिनों में इसमें लगाए गए पौधे की देखरेख हुई। बाद में साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया।

छोटी-मोटी बीमारियों का होगा इलाज

स्वास्थ्य विभाग बुखार, खांसी व जुकाम समेत अन्य छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज अपने हर्बल गार्डन में मौजूद औषधीय पौधों से कर सकेगा। इसलिए हर्बल गार्डन में औषधीय गुणों वाले पौधों को उगाया जाएगा। हर्बल गार्डन में सभी प्रकार के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से अश्वगंधा, तुलसी, एलोवेरा, सतावर, निरगुंडी, अरीठा, त्रिफला आंवला, सिंदूरी, लोंग, दालचीनी, इलायची, मेंहदी, अशोक, कढ़ी पत्ता, हींग, बेल आदि जड़ी बूटियों के पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों के बड़े होने पर उनसे जड़ी बूटी भी निकाली जा सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

5 घंटे ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

5 घंटे ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

6 घंटे ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

6 घंटे ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

6 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

6 घंटे ago