Bihar

बिहार: शादीशुदा प्रेमिका के साथ बंद कमरे में पकड़ा गया फौजी प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, सुबह तक हो गया फरार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में शादीशुदा महिला से इश्क लड़ाना आर्मी के जवान को महंगा पड़ गया. जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित प्रेमिका के घर में पकड़े गए सैनिक की ग्रामीणों ने मंदिर में जबरन शादी करा दी. हालांकि, मंदिर में शादी के दौरान खूब ड्रामा हुआ. प्रेमी युगल पर लप्पड़-थप्पड़ भी चले. शादी के बाद लड़की के घर प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पहुंचा दिया. लेकिन सुबह में जब घर वाले जगे, तो लड़का घर से फरार था.

शादी शुदा महिला से आर्मी जवान की शादी:

प्रेमी युगल की जबरन करायी जा रही शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई. मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरैया के ततवा टोली की है. मिली जानकारी के अनुसार तुरकौलिया थाना क्षेत्र के महम्द छपरा के रहने वाले ब्रजेश कुमार आर्मी का जवान है. ब्रजेश का हरसिद्धि थाना क्षेत्र के शादी शुदा महिला रीता कुमारी के साथ पिछले छह माह से प्रेम संबंध था और दोनों समाज से नजर बचाकर लिव इन रिलेशन में थे.

लीवइन में रह रहे थे दोनों:

रीता कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व पहाड़पुर थाना क्षेत्र में हुई थी और लगभग पिछले एक साल से रीता अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी. लगभग एक साल पूर्व हीं एक शादी समारोह में रीता की मुलाकात आर्मी के जवान ब्रजेश से हुई थी. उस समय दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ था. उसके बाद मोबाइल से बातचीत होने लगा और दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए. पिछले तीन माह से समाज से नजर बचाकर दोनों के लिव इन रिलेशन में रहने की बात बतायी जा रही है.

शादी के बाद जवान फरार:

बुधवार को ब्रजेश और रीता को एक साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनो पकड़कर ग्रामीण मंदिर लाए. जहां ग्रामीणों ने दोनों की जबरन शादी करा दी. शादी के दौरान ग्रामीण युवकों ने दोनों की हल्की पिटाई भी की. शादी के बाद ग्रामीणों ने दोनों को रीता के घर पहुंचा दिया. सब कुछ अच्छे ढ़ंग से संपन्न कराकर ग्रामीण अपने-अपने घर लौट गए. लेकिन सुबह जब रीता और उसके मायके वालों की नींद टूटी, तो ब्रजेश घर से गायब मिला. खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला. बताया जाता है कि आर्मी जवान ब्रजेश अपने घर पर भी नहीं पहुंचा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

5 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

6 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

7 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

15 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

18 घंटे ago