Samastipur

समस्तीपुर में तीन महीने पहले IDBI बैंक लूट के प्रयास मामले में पुलिस के हाथ अब तक है खाली

तस्वीर : आईडीबीआई बैंक लूट की कोशिश (फाइल) 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार को दिनदहाड़े धावा बोल आधा दर्जन बदमाशों ने बैंक के ढाई लाख व ग्राहकों के 50 हजार रुपये लूट लिये। बैंक आ रही महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। ग्रामीणों द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। लूट के दौरान बैंक की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान को पिस्टल के बट से मार कर लहूलुहान कर दिया। इससे पहले भी शहर में बैंक लूट या लूट के प्रयास की कोशिश हो चुकी है। तीन महीने पहले आईडीबीआई बैंक में लूट के प्रयास मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है।

आईडीबीआई बैंक में भी किया था डकैती का प्रयास, अब तक सभी अपराधी फरार :

बता दें कि इसी साल 18 जुलाई को बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित आईडीबीआई की शाखा में धावा बोल डकैती का प्रयास किया था। उस समय भी बदमाशों ने बैंक के गार्ड को पीटकर जख्मी कर दिया था। हालांकि कैशियर ने हूटर बजा दिया था जिससे सभी बदमाश बगैर रुपये लूटे भाग निकले थे।

भागने के क्रम में बदमाशों ने फायरिंग भी की थी। इस घटना के तीन महीने बीतने के बाद भी पुलिस अब तक बदमाशों की अब तक पहचान नहीं कर सकी हैँ। बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें सभी का चेहरा दिखाई दे रहा था। लेकिन पुलिस को अब तक उक्त मामले में कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

8 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

8 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

9 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

10 घंटे ago