समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दिवाली और छठ को लेकर चलेंगी 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट… 

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- दिवाली व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन ने 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 03255/03256 पटना-आनंद विहार पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर से सात नवंबर तक रोज चलेगी। 04072/04071 दिल्ली-पटना-पूजा स्पेशल दिल्ली की ओर से 21 व 29 अक्टूबर को चलेगी।

जबकि पटना से 21 व 29 अक्टूबर को चलेगी। 04018/04017 दिल्ली-ंपटना 28 को पटना से चलेगी। 04048/04047 आनंद विहार मुजफ्फरपुर- पूजा स्पेशल 20 अक्टूबर को आनंद विहार से चलेगी। जबकि मुजफ्फरपुर से 21 को दिल्ली के लिए चलेगी। 04028/04027 आनंद विहार – मुजफ्फरपुर 26 अक्टूबर को आनंद विहार वचलेगी। जबकि 27 को मुजफ्फरपुर से चलेगी। 04022/04021 आनंद विहार सहरसा ट्रेन 22 अक्टूबर को आनंद बिहार से चलेगी।

IMG 20220828 WA0028

जबकि सहरसा से 23 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्षन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। 04060/04059 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन 20 अक्टूबर को दिल्ली से चलेगी। जबकि 26 को दरभंगा से खुलेगी। यह ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी जंक्षन, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्षन, वाराणसी हाेते हुए जाएगी। 04032/04031 दिल्ली-ंदरभंगा 27 अक्टूबर को दिल्ली से चलेगी।

IMG 20220728 WA0089

दरभंगा से यह ट्रेन 28 अक्टूबर को चलेगी। 04068/04067 नई दिल्ली-सहरसा 21, 26 एवं 29 अक्टूबर को नई दिल्ली से 00.05 बजे चेलगी। जबकि सहरसा से 22, 27 एवं 30 अक्टूबर को 07.00 बजे खुलेगी। यह ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर, खगड़िया, बरौनी जंक्षन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते हुए चलेगी।

IMG 20220915 WA0001

04016/04015 आनंद विहार सहरसा 23 व 26 को आंनंद विहार से चलेगी। जबे सहरसा से 24 व 27 अक्टूबर को चलेगी। यह ट्रेन सिमरीबख्तियारपुर, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जंक्षन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर के रास्ते जाएगी। 04062/04061 आनंद विहार सहरसा 21, 25 एवं 28 अक्टूबर को आनंद विहार से चलेगी। जबकि सहरसा से यह ट्रेन 22, 26 एवं 29 अक्टूबर को 19.00 बजे खुलेगी।

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

Picsart 22 09 15 06 54 45 312

IMG 20220928 WA0044

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150