समस्तीपुर :- महापर्व छठ को लेकर जहां व्रती व उनका परिवार पूजा की तैयारी में जुटा है वहीं दुकानदारों ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। छठ में विभिन्न प्रकार के प्रसादों व फलों आदि की बिक्री को लेकर ठेला वेंडरों ने दीपावली की रात को ही मारवाड़ी बाजार में ठेला लगाकर अपनी जगह पक्की कर ली है। इसकाे लेकर मंगलवार से अब मारवाड़ी बाजार में चार पहिया के साथ ही तीन पहिया वाहन का भी प्रवेश बंद कर दिया गया है।
बताया जाता है कि छठ के नहाय-खाय से पूर्व गुरुवार को हमेशा की तरह स्टेशन रोड में भी काली मंदिर से लेकर रामबाबू चौक तक फल, प्रसाद आदि की दुकानें ठेला आदि पर लगाई जाएंगी। इसको लेकर यहां से भी चार व तीन पहिया वाहनों का परिचालन बंद हो जाएगा। बताया गया कि सड़कों पर दुकान लगने के बाद मुख्य ओवरब्रिज से आने वाले वाहन अब गोला रोड व बाइपास के रास्ते जितवारपुर के चांदनी चौक होते हुए निकलेंगे।
वहीं छठ में स्टेशन रोड व मारवाड़ी बाजार में बीच सड़कों व अन्य बाजारों में सड़क किनारे प्रसाद की अस्थाई दुकानों को लेकर सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। बताया गया कि मुख्य रूप से स्टेशन रोड काली मंदिर, रामबाबू चौक, स्टेशन चौक, गोला रोड चौक, गुदरी बाजार, मारवाड़ी बाजार के दोनों छोर, चीनी मील चौक व मगरदही घाट आदि जगहों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
बताया गया कि नहाय-खाय से लेकर 30 अक्टूबर की रात तक चीनी मील चौक-पुरानी पोस्ट ऑफिस तक ही रिक्शा का परिचालन होगा। वहीं मुख्य बाजार में मगरदही चौक होते हुए रामबाबू चौक, रामबाबू चौक से स्टेशन चौक तक, बहादुरपुर पेट्रोल पंप व मालगोदाम चौक से स्टेशन चौक तक रिक्शा का परिचालन होगा।
छठ के प्रसाद की बिक्री को लेकर बाजार की बीच सड़क पर मंगलवार से छोटी-छोटी दुकानें लगी है। इसकाे लेकर बाजार में चार व तीन पहिया वाहन का प्रवेश बंद रहेंगे। उन्हें मगरदही घाट से बाइपास व गोला रोड के रास्ते भेजा जाएगा। सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात कर यातायात व सुरक्षा पर ध्यान रखा जाएगा।
-आरके दिवाकर, एसडीओ सदर
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…