Samastipur

जिला परिषद लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जिला परिषद अध्यक्ष आवासीय कार्यालय में जिला परिषद लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति की बैठक आयोजन किया गया। अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने करते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का अभिवादन करते हुए जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी लैब, दवा दुकानों की सघन जांच करते हुए गड़बड़ी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर प्रभारी सिविल सर्जन का ध्यान आकृष्ट कराया।

खाद्य पदार्थों में मिलावटी को लेकर जांच कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अधिकारी से जिले में खराब पड़े चापाकल, नल जल योजना को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अध्यक्ष ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कहा कि प्रखंड अंतर्गत प्रत्येक पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं आमजन से संपर्क कर स्वास्थ्य संस्थानों में दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए।

प्रभारी सिविल सर्जन डा. गिरीश कुमार ने सदस्यों के उठाए गए मुद्दों का अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं व चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी दी। समिति के सदस्य हेमंत कुमार ने अस्पतालों में तीन वर्ष से अधिक अवधि से पदस्थापित स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण करने का मामला उठाया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वारिसनगर में चिकित्सक की कमी को तत्काल दूर करने का आग्रह किया। इसके साथ ही जिले भर में संचालित दवा दुकानों की जांच करने की बात कही। सदस्य सिकंदर आलम ने कहा कि हसनपुर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र दुधपुरा का भवन जर्जर रहने की वजह से बंद पड़ा हुआ है। इसको लेकर भवन को तत्काल दुरुस्त करने की दिशा में कदम उठाने की मांग की।

मौके पर निजी सचिव कृष्ण मोहन झा, देव नारायण सिंह, सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रवि कुमार गुप्ता, डा. बीके ठाकुर, डा. सज्जाद हुसैन, डा. एचएस प्रसाद, डा. एसएल राय, डा. पंकज कुमार, डा. अमित कुमार, डा. संजय कुमार, डा. कुमोद कुमार सिंह, डा. रामचंद्र महतो आदि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago