समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: दाई का काम करने वाली नाबालिग को गृहस्वामी के पुत्र ने शादी का झांसा देकर किया गर्भवती

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीय लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शौषण कर गर्भवती करने का मामला सामने आया है। जब पीड़िता ने शादी करने का दवाब बढ़ाया तो प्रेमी घर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने अपने ही गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है।

घटना के संबंध में चर्चा है कि पीड़िता गांव के ही एक घर में दाई का काम करती थी। इसी क्रम में उसे गृहस्वामी के पुत्र से प्रेम हो गया। उसके बाद प्रेमी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की जब गर्भवती हुई तो उस पर शादी करने का दवाब दिया गया।

IMG 20220728 WA0089

सामाजिक स्तर पर पंचायती भी हुआ जिसमे लड़की पक्ष शादी का दबाव बनाने लगा। लेकिन लड़का पक्ष नही माना और वहां से भाग गया। अब उसका पूरा परिवार ही घर छोड़कर गायब हो गया है। यह मामला क्षेत्र में दिन भर गरमाया रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इसकी सूचना उन्हें नहीं है और ना ही कोई आवेदन मिला है।

IMG 20220915 WA0001

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

Picsart 22 09 15 06 54 45 312

IMG 20220828 WA0028

JPCS3 01

IMG 20220915 WA0111

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150