Samastipur

एकाएक समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे ADM, गंदगी देख एजेंसी कर्मी पर भड़के, कहा- कचरा हटाओ, नहीं तो जेल भेज देंगे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मरीजों को सप्ताह में सातो दिन, 24 घंटे सेवा देने के अभियान को लेकर बुधवार को एडीएम अजय कुमार तिवारी औचक सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अस्पताल में प्रवेश के साथ ही सड़क पर कीचड़ देख भड़क उठे। उन्होंने सिविल सर्जन से लेकर डीएस व डॉक्टरों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने मैटरनिटी एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर निर्माण के कर्मियों को बुलाकर हड़काया।

उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर कचरा साफ करों नहीं तो जेल भेज देंगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड के अलावा सामान्य मरीज वार्ड, महिला वार्ड, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केंद्र आदि जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सदर अस्पताल के सामान्य मरीज वार्ड का वॉशरूम काफी खराब है। उधर ओपीडी का भी वॉशरूम खराब पड़ा हुआ था। जगह-जगह भवन के सीमेंट उखड़े हुए थे।

निरीक्षण के क्रम में कई लोगों ने आई ओपीडी में डॉक्टर के नहीं होने की शिकायत की। लोगों का कहना था कि वह कई दिनों से वापस लौट रहे हैं। आई ओपीडी में डॉक्टर नहीं रहते हैं। इस पर एडीएम ने तुरंत अस्पताल प्रबंधक को साथ में जाकर मरीज का उपचार कराने का आदेश दिया।

स्वच्छता ऐसी करो, मानों मरीज अपने घर में हो :

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कहा कि अस्पताल में मुख्य द्वारा व बाहरी परिसर की सफाई ऐसी करों जिससे लगे की मरीज अपने घर पर है। उन्हें यह एहसास नहीं हो की निजी क्लीनिक बेहतर है। बीमार अंदर प्रवेश करते सकुन महसूस करें। सीएस के अलावा डीएस गिरीश कुमार, डीआईओ डॉ विशाल कुमार समेत कई डाक्टर व स्वास्थ समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

8 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

10 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

16 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

16 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

16 घंटे ago