Samastipur

समस्तीपुर में कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान थी महिला; दरवाजे पर लटकता मिला श’व, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव में एक 40 वर्षीय महिला का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। महिला चांदचौर गांव निवासी सिद्धेश्वर महतो की 40 वर्षीय पत्नी रामराय देवी है। सूचना पर पहुंचे रोसड़ा थानाध्यक्ष रामाशीष कमती ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। महिला की दो पुत्री (19 वर्ष) व (6 वर्ष) और दो पुत्र (13 वर्ष) व (10 वर्ष) है।

परिवार के लोगों ने बताया कि ऋण पर लिए पैसे को लेकर महिला मानसिक रूप से काफी ज्यादा परेशान रहती थी। परिवार भी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। पति पिछले महीने गुजरात काम की तलाश में गया था। बुधवार की संध्या रामराय देवी खेत से चारा लेकर लौटी थी। रात में सभी बच्चे को खाना देकर सोने के लिए चली गई।

सुबह परिवार के लोगों के जगने पर देखा महिला एसबेस्टस की घर में गल्ले में रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। थानाध्यक्ष प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रहे थे।  उन्होंने बताया कि महिला के भाई बेगूसराय जिला अंतर्गत खोदाबंदपुर तारा बरियापुर गांव निवासी राम बाबू महतो ने आवेदन दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। वहीं दूसरी ओर आसपास के लोग और ग्रामीण हत्या की भी आशंका जता रहे हैं।

रात खाना खाने के बाद सभी चले गये थे सोने

गांव के कई लोग महिला की गला दबाकर हत्या के पश्चात शव को दरवाजे पर लटका देने की बात कह रहे हैं। मृतका का पति सिंघेश्वर महतो गुजरात में मजदूरी करते हैं। चार बच्चे के साथ राम राय देवी अपने घर में रहती थी। बच्चों की माने तो रात्रि 10 बजे सभी टेलीविजन देखकर सोने चले गए। राम राय देवी अपने पुत्र राहुल के साथ घर के बरामदे पर सोई थी। अन्य तीन बच्चे घर के अंदर सोए थे।

शादीशुदा बड़ी बेटी रूबी ने सुबह उठने पर अपने रूम का दरवाजा बाहर से बंद होने की बात बतायी। आवाज देने पर बाहर सो रहे राहुल के द्वारा दरवाजा खोलने की बात कही। मां को बिछावन पर नहीं देख बाहर दरवाजे पर निकली तो एस्बेस्टस के नीचे लगे बांस से मां के शव को झूलता हुआ पाई।

घटना को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं जारी

गांव के कई लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका मानना है कि इतनी कम ऊंचाई पर अपने से फांसी लगाना संभव नहीं है। कुछ लोग लाखों रुपया ऋण वापसी के दबाव में आत्महत्या करने की भी शंका जता रहे हैं। इसके अलावा भी इस घटना को अन्य कारणों से भी जोड़ा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी …’, विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) को लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सवाल-जवाब…

29 मिनट ago

ताजपुर में हुए प्रोपर्टी डीलर ह’त्याकांड मामले फरार चल रहे अभियुक्तों द्वारा फिर से एक और प्रोपर्टी डीलर के हत्या की रची जा रही साजिश !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी चौर में दर्जीनिया पुल…

4 घंटे ago

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

14 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

15 घंटे ago