Bihar

बेगूसराय गो’लीकांड के राज आज खोलेगी पुलिस, दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा खुलासा

बिहार के बेगूसराय में गोलीकांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने बेगूसराय जिले में नेशनल हाईवे 28 पर करीब 30 किलोमीटर तक फायरिंग कर आतंक मचाया था। इस गोलीकांड में एक शख्स की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए। चारों आरोपियों का नाम सुमित, युवराज, नागा केशव और अर्जुन बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है। बेगूसराय पुलिस शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी देगी। इसमें कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं।

बेगूसराय जिले में मंगलवार शाम हुई सीरियल फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस और सरकार पर सवाल उठ रहे थे। पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर बेगूसराय, पटना समेत आसपास के सभी जिलों में नाकाबंदी और छापेमारी की। पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, इसमें दो बाइक पर सवार चार लोगों के फुटेज मिले जिन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैलाई थी।

इन संदिग्धों की फोटो पुलिस ने सार्वजनिक की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने सुमित और युवराज नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिर नागा केशव और अर्जुन नाम के दो और शख्स को अरेस्ट किया गया। नागा केशव को जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन में मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ा गया। वह वारदात को अंजाम देने के बाद रांची भागने की फिराक में था।

बेगूसराय पुलिस इस पूरे मामले पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। माना जा रहा है कि पुलिस इस गोलीकांड में सनसनीखेज खुलासे कर सकती है। आरोपियों की पूरी पहचान अभी तक नहीं बताई गई है। मगर बताया जा रहा है कि तीन आरोपी बेगूसराय जिले के ही रहने वाले हैं और आपराधिक छवि के हैं। केशव पहले भी जेल जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 घंटा ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

1 घंटा ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

2 घंटे ago