Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर DRM ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की, गांधी जयंती पर होगा समापन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे मंडल में शुक्रवार से स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय जंक्शन से डीआरएम आलोक अग्रवाल ने खुद अधिकारियों के साथ झाड़ू लगाकर किया। पूरे मंडल में यह कार्यक्रम एक अक्टूबर तक चलेगा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर अभियान का समापन होगा। इस दौरान स्टेशन की सफाई से लेकर ट्रेन की बोगी, प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर, रेलवे कॉलोनी, रेलवे क्षेत्र से गुजरने वाले नाले ,रेलवे के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अलग-अलग तिथियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर डीआरएम ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य रेलवे का उपयोग करने वाले आम लोगों को जागरूक करना है ताकि वह रेलवे परिसर में गंदगी ना फैलाएं खुद वह साफ सफाई का ध्यान रखें, ताकि स्वच्छता पखवाड़ा की जरूरत ही ना पड़े। उन्होंने आम यात्रियों से आह्वान किया कि रेलवे उनकी खुद की संपत्ति है इसे अपने घर की तरह माने और इसके साफ सफाई पर ध्यान दें।

इस अभियान के दौरान पूर्व मध्य रेलवे स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने भी भाग लिया। रेलवे अधिकारियों के साथ बच्चों ने रेलवे कॉलोनी के अलावा स्टेशन परिसर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चे हम स्वच्छ तो देश स्वच्छ का बच्चे नारा लगा रहे थे। बच्चे यात्रियों को खुद और स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने का आह्वान कर रहे थे।

कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को स्थानीय जंक्शन की विशेष साफ सफाई की गई रेलवे ट्रैक प्लेटफार्म फुटओवर ब्रिज से लेकर रेलवे कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर डीआरएम आलोक अग्रवाल के अलावा रेलवे के सीनियर डीएन कोआर्डिनेशन आरएन झा, सीनियर डीपीओ ओमप्रकाश सिंह, सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद, आदि रेलवे अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

17 मिनट ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

3 घंटे ago