समस्तीपुर/पूसा :- जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के एक छात्र की शुक्रवार को संदेहास्पद तरीके से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान आंध्र प्रदेश के चितुर निवासी टी राजू कुमार के 15 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार के रूप में की गई है। नवोदय विद्यालय प्रबंधन के जानकारी के अनुसार वह 9वीं कक्षा का छात्र था।
बताया जाता है कि दिनेश खाना खाने के लिए हॉस्टल जा रहा था। इस दौरान सीढ़ी पर चढ़ते समय अचानक बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र को पूसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी ओर सूचना मिलते ही भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, माले जिला कमेटी सदस्य महेश सिंह, रौशन कुमार, खेग्रामस नेता सुरेश कुमार समेत अन्य पूसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। भाकपा-माले ने उक्त मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…