Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम: चुनावी रंजिश को लेकर बदमाशों द्वारा प्रत्याशी के घर पर गोली चलाने के मामले में दो नामजद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद मुहल्ला में वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी के दरवाजे पर बाइक सवार बदमाशों ने चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग की। इस मामले में शुक्रवार को पीड़ित गृहस्वामी व वार्ड पार्षद प्रत्याशी सुरेश प्रसाद सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें दो लोगों को नामजद किया है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या-35 से पार्षद के लिए उन्होंने नामांकन किया है। बीते कुछ दिनों से मगरदही मोहल्ला के एक व्यक्ति द्वारा नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।

गुरुवार शाम एक बाइक सवार दो व्यक्ति घर के दरवाजे पर चढकर तीन राउंड हवाई फायरिंग करने के साथ गाली गलौज करते हुए नामांकन वापस लेने की धमकी दी। फायरिंग करते हुए बदमाश मगरदही मोहल्ला की ओर भाग निकले। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेर्तर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

20 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

47 मिनट ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

1 घंटा ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

5 घंटे ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

7 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

8 घंटे ago