समस्तीपुर :- नगरपालिका आम चुनाव 2022 के दूसरे चरण में जिला के तीन नगर निकायों समस्तीपुर नगर निगम, मुसरीघरारी व सिंघिया नगर पंचायत के लिए शुक्रवार को सूचना का प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
बताया जाता है कि दूसरे चरण के लिए समस्तीपुर नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षदों का नामांकन एडीएम लेंगे। जबकि नगर पंचायत मुसरीघरारी के पार्षद, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के लिए नामांकन की प्रक्रिया डीसीएलआर सदर के यहां पूरी की जाएगी। इसको लेकर कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही हर पद के नामांकन को लेकर अलग से तैयारी पूरी कर ली गई है।
बताया जाता है कि तीनों नगर निकायों में 24 सितंबर तक नामांकन लिया जाएगा। जबकि उम्मीदवारों को नाम वापसी बाद 30 सितंबर को चुनाव चिह्न दिया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवारों को प्रचार के लिए 19 दिन का समय मिलेगा। वहीं 20 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। जबकि मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षदों के लिए नजारत कार्यालय में एनआर काटा जाएगा।
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…