Bihar

बिहार को आज मिलेगा अपना ‘कांके’, नीतीश कुमार करेंगे राज्य के इकलौते मेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन

बिहार विभाजन के तहत मेंटल हॉस्पिटल, कांके के झारखंड में चले जाने के बाद बिहार में इस प्रकार का अस्पताल नहीं था. अब कोईलवर में नया मेंटल हॉस्पिटल बनकर तैयार हो चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शुक्रवार को भोजपुर जिले के कोईलवर में बने इस मेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन करने वाले हैं. मुख्यमंत्री नीतीश के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल रहेंगे.

बिहार में इकलौता मानसिक आरोग्यशाला

ये बिहार में इकलौता मानसिक आरोग्यशाला होगा. इस हॉस्पिटल में कुल 272 बेड का निर्माण हुआ है, जो तमिलनाडु की कंपनी द्वारा बनाया गया है. इस प्रोजेक्ट को फाइनल रूप तक पहुंचने में 36 महीने का वक्त लगा है. मानसिक आरोग्यशाला को करीब 123 करोड़ रुपये की लागत लगाकर बनाया गया है. हॉस्पिटल में कुल 14 ब्लॉक हैं, जिसमें 4 अस्पताल ब्लॉक, एकडेमिक, सर्विस, ड्रग एडिक्शन, स्टॉफ, डॉक्टर, संकाय क्वार्टर समेत अलग-अलग आठ विभाग का निर्माण हुआ है.

हरियाली के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं

एकेडमिक ब्लॉक जी टू, सर्विस ब्लॉक, वार्ड ब्लॉक जी प्लस टू व वार्ड ब्लॉक डीडीसी जी प्लस वन फ्लोर का है. मानसिक आरोग्यशाला के सभी ब्लॉक का निर्माण भूकंपरोधी, इको फ्रेंडली तरीके से किया गया है. ख़ास बात तो ये है कि जिस दौरान इस भवन को तैयार किया जा रहा था, तब हरियाली के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गयी है. जो भी पेड़ पौधे जिस जगह पर थे, वो अब भी उसी जगह मौजूद हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

8 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

8 घंटे ago

मोहिउद्दीननगर के गंगा ढ़ाब में मछली मारने के विवाद में हुए मारपीट व गोली चलने की घटना को लेकर उस पार पटना के NTPC थाना बाढ़ में पांच लोगों पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गंगा ढ़ाब में मछली मारने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर Reel बनाने के लिए युवकों खोला अग्निशामक यंत्र, यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले तीन रीलबाज गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पांच पर शनिवार की रात अवध एक्सप्रेस…

9 घंटे ago

कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की ह’त्या मामले में जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची कर्नाटक पुलिस

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : कर्नाटक के बीदर में एसबीआइ के कैश वाहन से…

18 घंटे ago

जमीन लिखने का दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोपित अनमोल तिवारी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दुधपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई…

19 घंटे ago