समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: एक सप्ताह से अधिक दिनों से लापता महिला के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुतला बना किया अंतिम संस्कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन पंचायत में एक सप्ताह से अधिक दिनों से लापता महिला के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुतला बना उसका अंतिम संस्कार किया। बताते चलें पंचायत के ताराकांत झा की 68 वर्षीय पत्नी मिथिलेश देवी बूढी गंडक में स्नान करने गई थी।

स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गयी। ग्रामीणों व NDRF की टीम के खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसे खोजने के लिए परिजनों ने महाजाल भी नदी में गिरवाया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अंत में थक-हार कर गायब महिला के पुत्र कृष्ण कुमार झा ने पुतला बना अंतिम संस्कार किया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150