Samastipur

परिजन के समस्तीपुर नहीं पहुंच पाने पर नवोदय विद्यालय के छात्र का शव हवाई जहाज से भेजा गया आंध्र प्रदेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली के दिवंगत छात्र आंध्र प्रदेश के टी. दिनेश कुमार के शव को हवाई जहाज से रविवार को उसके घर भेजा गया। इससे पूर्व शनिवार को परिजनों की सहमति मिलने के बाद समस्तीपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद परिजन के नहीं आने पर हवाई जहाज से शव उसके घर भेजने की तैयारी की गई।

इसके लिए शव को एम्स पटना भेजा गया। जहां छात्र के शव को सुरक्षित रखने के लिए शरीर पर विशेष प्रकार का लेप चढ़ाया गया। स्कूल के प्राचार्य टीएन शर्मा ने बताया कि छात्र के शव के साथ स्कूल के वरीय शिक्षक यूके यादव व लाइब्रेरियन एके शर्मा को भेजा गया है। जो शव को उसके घर तक पहुंचायेंगे। फ्लाईट करीब दो बजे पटना से बंगलुरु के लिए रवाना हुई।

बता दें कि 16 सितम्बर की दोपहर छात्र टी. दिनेश कुमार खाने के समय हॉस्टल की सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान बेहोश हो गया था। जिसे बाद में अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा लाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलने पर नवोदय विद्यालय, समिति के सहायक आयुक्त ने बिरौली स्थित स्कूल पहुंचकर घटना की विस्तार से जानकारी ली। इस मामले में थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि प्राचार्य के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। बहरहाल घटना के बाद से ही स्कूल परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago