Samastipur

विभूतिपुर में अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार तीन छात्राओं को मारी ठोकर, एक DMCH रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क के विरसाहिया डीहवार स्थान के निकट सड़क पर अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार छात्राओं को ठोकर मार दिया। जिससे तीन छात्रा जख्मी हो गई जिसमें से एक छात्रा की हालत गंभीर बताई गयी है।

गंभीर रूप से जख्मी छात्रा पंसस सीता देवी और बेलसंडीतारा छोटे लाल सिंह की पुत्री बबली कुमारी बताई जाती है। दूसरी जख्मी छात्रा चोचाही गांव की रंजन कुमारी बताई जाती है। जिसका उपचार निजी क्लिनिक में चल रहा है। जबकि बबली कुमारी का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल समस्तीपुर में होने के बाद उसे गंभीर अवस्था में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

छात्रा के नाक से काफी खून बह रहा था। फिलहाल छात्रा को दरभंगा के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है ये सभी छात्राएं जनता कॉलेज से शहीद संजीत स्मृति क्लब द्वारा आयोजित साप्ताहिक टेस्ट परीक्षा देकर साइकिल से अपने घर लौट रही थी।

इसी बीच एक अनियंत्रित बाइक सवार ने छात्राओं की साइकिल में ठोकर मार फरार हो गया। जिसके कारण तीन छात्राएं जख्मी हो गई। एक छात्रा को मामूली चोट लगी। जो घर चली गई। जबकि एक छात्रा गंभीर रुप से जख्मी हो गई और एक दूसरी काफी चोट लगी जिसका उपचार प्राइवेट क्लिनिक में कराया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago