मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना अंतर्गत मोरवा बाजार में शनिवार को कुछ लोगों ने एक घर में तोड़फोड़ करने के साथ घर में मौजूद लोगों को पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी मोहम्मद एसएच फकरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों में मोरवा बाजार निवासी मोहम्मद कैमूर एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला भूमि विवाद का बताया गया है। सदर डीएसपी ने घायलों व आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्थानीय पुलिस को घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। ताजपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि घायलों के आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…