Bihar

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह बोले- ‘मेरे विभाग के अधिकारी चोर, मिले तो पीट दीजिए’

बिहार के कैमूर के भगवानपुर में आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि मेरे विभाग के अधिकारी भ्रष्ट हैं. 25 से 50 हजार की वसूली करते हैं. लेकिन जल्द ही सारे अधिकारी ठीक हो जाएंगे.

एक वाक्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक पेट्रोल पंप पर रात के 10 बजे माप तौल अधिकारी 10 लीटर तेल लिया. पेट्रोल पंप कर्मी ने जब पैसे की मांग की तो उसने कहा कि रजिस्टर पर लिख दीजिए. शिकायत मिलते ही संज्ञान लिया. वह अधिकारी आज की तारीख में निलंबित हो गया है. लेकिन जब भी वह दिखाई दे तो उसे आप लोग जूता से पीटिएगा. उस भ्रष्ट अधिकारी के बदले एक ईमानदार अधिकारी आ रहा है.

कृषि मंत्री ने कहा कि अब सब्सिडी का पैसा बाजार समिति और मंडी बनाने में खर्च किया जाएगा. कैमूर जिले के नक्सल प्रभावित प्रखंड अधौरा में चार मंडी बनेंगे. बीज निगम द्वारा किसानों को फर्जी बीज दिया गया है. समय से पहले ही बीज में बालियां लग गई और फसल की गुणवत्ता काफी खराब है. एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि यह सिस्टम पिछले 17 सालों से जर्जर हो गया है. लेकिन किसानों के हित में एक दर्जन योजनाएं लेकर मैं आ रहा हूं. कृषि से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा. अभी एक महीना काम करते हुआ है, लेकिन इस एक महीने में पूरे बिहार भर में 3000 खाद की दुकानों में ताला लगवाया है. इन दुकानों से फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया था. हकीकत यह है कि मेरे कार्यकाल में किसी भी उर्वरक की दुकान पर लाइन नहीं लगी. मैं एक एप लाने जा रहा हूं, उस ऐप से पता चल जाएगा कि आपके जिले और प्रखंड में उर्वरक की दुकानों में कितनी मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है. तीन साल के भीतर किसानों से जुड़ी बुनियादी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago