समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया प्रखंड कार्यालय से बिजली कार्यालय जाने वाली सड़क में गाछी के पास मंगलवार तीसरे पहर दिनदहाड़े एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई। अधेड़ की पहचान सिंघिया गांव के ही 60 वर्षीय हीरा सिंह के रूप में की गई है। वह गांव की आंगनवाड़ी सेविका सुनीता देवी के पति बताए गए हैं।
तीसरे पहर लोगों ने प्रखंड कार्यालय के पास बाउंड्री वॉल किनारे उनका शव देखा तो हल्ला हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जप्त किया है। मौके पर रोसरा के डीएसपी भी पहुंच गए हैं। हालांकि घटना किस कारण से हुआ है इस बारे में अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
बताया गया है कि हीरा सिंह दोपहर ही घर से निकले थे लेकिन परिवार के सदस्यों से उनकी बातचीत नहीं हो पा रही थी। तीसरे पहर करीब 3:00 बजे उनकी लाश प्रखंड कार्यालय परिसर में बिजली कार्यालय जाने और वाली सड़क में बाउंड्री वॉल के किनारे मिली। पुलिस का मानना है कि हीरा सिंह की हत्या इसी स्थल पर की गई है।
इस घटना में कम से कम 3 से 4 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि हीरा सिंह की गला रेत की गई है। वह कोई भी अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता है। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…